Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दांडी मार्च 12 को

राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयन्ती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे 12 मार्च 2021 दांडी मार्च दिवस से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2023 तक “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 सप्ताह में 75 प्रकार की विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि महोत्सव के तहत पहला कार्यक्रम 12 मार्च को दांडी मार्च के रूप में मनाया जाएगा। दांडी मार्च दिवस पर जिले में पांच सौ स्थानों पर स्कूली बालकों द्वारा रैली निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय एवं गंगापुर में सभी विभागों के सहयोग से दांडी मार्च शुक्रवार को सुबह साढे 9 बजे आयोजित होगा। इसमें स्कूली बालक बालिकाओं के साथ ही एनसीसी, स्काउट, गाइड के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। दांडी मार्च आयोजन की जिम्मेदारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। दांडी मार्च में कुछ बच्चों गांधीजी की वेशभूषा धारण कर शामिल होंगे। जिला स्तरीय दांडी मार्च रैली शुक्रवार 12 मार्च को इंदिरा मैदान से रवाना होकर गांधी पार्क गुलाब बाग पहुंचेगी यहां गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रैली का समापन होगा। कलेक्टर ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम में कोरोना गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
महोत्सव के तहत 23 मार्च को शहीद दिवस के कार्यक्रम होंगे। इस दिन जिला स्तर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन तथा भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजली कार्यक्रम होगा। इसी दिन स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में विचार गोष्ठियों निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से सभी नेहरू युवा मंडलों में शहीदों की स्मृति में झांकियां निकाली जाएगी।

Dandi March under the Amrit Mahotsav of Independence in Sawai madhopur

अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी नियुक्तः- अमृत महोत्सव के तहत 75 सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिला स्तर पर सहायक निदेशक पर्यटन को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार उपखंड स्तर पर संबंधित उपखंड अधिकारी नोडल रहेंगे।

राजस्थान दिवस पर होंगे कई कार्यक्रमः- कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बैठक में 30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने 29 मार्च को नगर परिषद गंगापुर एवं सवाई माधोपुर सहित पंचायतों पर लाइटिंग (रोशनी) करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार 30 मार्च को गंगापुर एवं सवाई माधोपुर के प्रमुख स्थानों दीवारों पर मांडना बनवाने, प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजाने के निर्देश दिए। मांडना एवं रंगोली में श्रेष्ठ रहने वालों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !