कक्षा 8 की प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया विभाग द्वारा प्रारम्भ कर दी गई है।
जिले के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधान अपने विद्यालय के कक्षा 8 के पात्र रजिस्टर्ड विद्यार्थियों से परीक्षा आवेदन पत्र भरवाने का कार्य 25 मार्च तक आवश्यक रूप से सम्पन्न करवायें।

संस्था प्रधान आवेदन करने से पूर्व शाला दर्पण पोर्टल अथवा पीएसपी पोर्टल पर छात्र से संबंधित एन्ट्रियों की जांच कर लेवे तथा यदि कोई संशोधन करना हो तो, संशोधन करने के पश्चात पोर्टल से आवेदन करें। आवेदन में भरी गई सूचनाओं का अनिवार्यतः शाला रिकार्ड से मिलान करने के पश्चात ही आवेदन पत्र सबमिट करें। जिससे संशोधन संबंधी परेशानी से बच सके। आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी संस्थान द्वारा सुरक्षित रखनी है, इसे किसी कार्यालय में जमा नहीं कराना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया