अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल ने आज शुक्रवार को मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाई गई अनियमितताओं पर तीन दवा विक्रेताओं के लाईसेन्स निलम्बित किए है।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक ने औषधि और प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के नियम 66 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स पीनल मेडिकल स्टोर गंगापुर सिटी और मैसर्स सिद्धार्थ मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर खैरदा सवाई माधोपुर का औषधि अनुज्ञापन पत्र 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 15 दिन के लिए एवं मैसर्स पाराशर मेडिकल स्टोर गंगापुर सिटी का 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक 5 दिन के लिए अस्थाई रूप से निलम्बित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया