Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करने का दिया संदेश

शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहीद रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय में काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कन्या महाविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में आरती रानी सिंह भदौरिया ने बताया कि देश की स्वाधीनता के लिये प्राण देने वाले प्रत्येक शहीद का अद्वितीय योगदान है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू ने भारत के स्वाधीनता संग्राम को नया आयाम दिया। भगत सिंह के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार उन्हें महान इंटेलेक्चुअल की श्रेणी में खडा करते हैं। उन्होंने अस्पृश्यता, साम्प्रदायकिता और राजनीति में धर्म के दखल का हमेशा विरोध किया। आज की युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को अपनाएं तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
राजेश शर्मा ने लाला लाजपतराय पर लाठीचार्ज और उनकी मृत्युए भगत सिंह और उनके साथियों द्वारा सांडर्स की हत्या कर इसका बदला देने, केन्द्रीय असेंबली में बम फोड कर भारत के स्वाधीनता संघर्ष को आमजन तक ले जाने के सम्बंध में विस्तार से बताया तथा कहा कि भगत सिंह प्रभावी लीडर थे जिन्होंने बहरी अंग्रेज सरकार को जगाने के लिये नवाचार किया तथा बिना एक बूंद खून बहाये ट्रेड डिस्प्यूुट एक्ट और पब्लिक सेफ्टी एक्ट के शोषणकारी प्रावधानों को दुनिया भर में प्रचारित किया। इस मौके पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता में अनोखी, खुशबू तथा काजल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 5 सौ, 3 सौ तथा 2 सौ रूपये पुरूस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र दिये जाएंगे।

Message given to imbibe the ideals of the martyrs in sawai madhopur

इसी प्रकार शहीद रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य बीएस मीना सहित अन्य वक्ताओं ने विचार गोष्ठी में शहीदों को नमन करते हुए भगत सिंहए सुखदेव एवं राजगुरू तथा आजादी के अमर शहीदों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा देशप्रेम के भाव को हृदय में आत्मसात करने का संदेश दिया। इस मौके पर सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद महाविद्यालय में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !