जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देश पर जिला स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर के लिए रणथंभौर सेविका अस्पताल शेरपुर को चिन्हित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर सेंटर पर व्यवस्थाओं को जांचने के लिए उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा ने सेविका अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया।

एसडीएम ने बताया कि अपेक्स सेविका प्रतिनिधि के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अन्य व्यवस्थाएं दुरस्त करने के संबंध में निर्देश भी दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया