Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले के मदरसों में पढ़ रहे 11077 विद्यार्थियों को मिलेगा मिड डे मील

अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये संचालित प्रधानमंत्री महोदय के 15 सूत्रों की जिला स्तरीय समिति ने निर्णय लिया है कि जिले में राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित सभी 147 मदरसों में पढ़ रहे 11077 विद्यार्थियों को मिड डे मील दिया जाएगा।
आज गुरूवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने बताया कि इससे अल्पसंख्यक विद्यार्थियों का मदरसों में ठहराव बढेगा तथा ड्राॅप आउट दर कम होगी। बैठक में कलेक्टर ने अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के लिये यूआईटी को भूमि आवंटन करने के निर्देश दिये। जिला मुख्यालय पर बन रहे अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का निर्माण जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

11077 students studying in madrasas will get mid-day meal in sawai madhopur

गंगापुर सिटी के ग्रामीण क्षेत्रों में 2011 की जनगणना के आधार पर क्लस्टर गठन करने के निर्देश दिये ताकि यहाॅं स्वरोजगार प्रशिक्षण और लोन से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, सीओ सिटी नारायण लाल शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !