पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए 1 से 5 साल तक के बच्चों को आज पोलियो की दवा पिलाई जा रही है।

पल्स पोलियो दिवस के चलते स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। सरकारी अस्पतालों, आंगनबाड़ियों, सीएचसी, पीएचसी सार्वजनिक स्थानों सहित घर-घर जाकर आज पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीकाराम मीना के अनुसार सवाई माधोपुर जिले के सभी करीब 2 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है।
आप भी अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर जाकर दवा पिलवाएं एवं अपने बच्चों का जीवन सुरक्षित बनाएं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया