उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना 1 अप्रैल को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर लोगों के अभाव अभियोग सुनेंगे।

इसके बाद अपरान्ह तीन बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर केन्द्र और राज्य सरकार की जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक लेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया