जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाड़ौती में मलारना डूंगर तहसील कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष देवपाल मीना, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष स्वामी सहित कई कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अलवर, अजमेर और माडलगढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को दर्शाते हुए कहा कि आगे आने वाले चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेगी। वहीं बीजेपी सरकार को कोसते हुए कहा कि आम जनता अब बीजेपी से नाराज है, बीजेपी के राज में महंगाई बढ़ गई है, बीजेपी को जनता ने नकारते हुए अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ में कांग्रेस को चुना है।
वहीं इस मौके पर घंभीरा निवासी मुहम्मद आसिफ खलीफा को मलारना डूंगर तहसील ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा है। साथ ही निर्देश दिए कि 15 दिनों के अंदर कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को मजबूत करने की कोशिश करें।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक देहात जिला अध्यक्ष देवपाल मीना, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष स्वामी सहित कई कांग्रेसी कार्यकता मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया