Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित | 26 अप्रैल तक धारा 144 लागू

जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रमण की संभावना के मध्यजनर नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, मानव जीवन एवं लोक शांति बनाए रखने की दृष्टि से दंड प्रक्रिया 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सवाई माधोपुर नगरीय सीमा परिक्षेत्र के आदर्श नगर-ए बगीची एवं हाउसिंग बोर्ड 2/41 एवं 3/6 सेक्टर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर उक्त क्षेत्र/परिक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से जीरो मोबिलिटी क्षेत्र निषेधाज्ञा 9 अप्रैल को सायं 6 बजे से 26 अप्रैल तक लागू की है। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट ने जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में आगमन निर्गमन प्रतिबंधित किया है। निगरानी हेतु चिकित्सा विभाग व पुलिस विभाग द्वारा सघन घर-घर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रोटोकाॅल के अनुसार टेस्टिंग की जाएगी। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सूची बनाई जाकर उनकी ट्रेकिंग, पहचान एवं 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। उक्त क्षेत्र में निर्धारित एंट्री पोइंट्स पर चिकित्सा टीम नियुक्त की जाएगी। बिना स्क्रीनिंग कोई भी व्यक्ति उक्त क्षेत्र में प्रवेश नहीं करें तथा किसी भी व्यक्ति का प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर निकलना पूर्णतया निषेध रहेगा। चिकित्सा विभाग द्वारा जिन क्षेत्र/परिक्षेत्र में कोविड-19 पाॅजिटिव मामले पाए जाने पर उनमें कंटेनमेंट स्ट्रेटजी की सहायाता से निर्दिष्ट प्राथमिकता वाले जनसंख्या आयु समूहों में टीकाकरण के सार्वभौमिकरण पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

Micro Containment Zone declared at District Headquarters. Section 144 applied till 26 April

संक्रमित व्यक्तियों की संबंधित थानाधिकारी द्वारा बीट कांस्टेबल के साथ दैनिक निगरानी एवं फोन द्वारा स्वास्थ्य संबंधित सूचना प्राप्त की जाएगी। उन्होंने उक्त क्षेत्र के सभी निवासियों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए है। कोई व्यक्ति निषेधाज्ञा के प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत अभियोजित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !