जिला मुख्यालय के आलनपुर लिंक रोड़ स्थित पंचवटी कॉलोनी के मुहाने पर शराब की नई दुकान खुलने का आज स्थानीय महिलाओं ने जमकर विरोध किया। पंचवटी कॉलोनी की एक दर्जन से भी अधिक महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि ये रिहायसी कॉलोनी है और रिहायसी कॉलोनी ने शराब की दुकान का संचालन होने से यहाँ शराबियों का जमावड़ा रहेगा। ऐसे में कॉलोनी की बहन बेटियों और महिलाओं का निकलना दुश्वार हो जाएगा। स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया