कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर उपखंड क्षेत्र बौंली के ग्राम मामडोली में सवाई सिंह मंदिर के आसपास के क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार उपखंड सवाई माधोपुर के नगरीय क्षेत्र में हाउसिंह गोर्ड 3/144 सेक्टर, जटवाडा खुर्द को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा लागू की है।

उपखंड अधिकारी/इंसीडेंट कमांडर बौंली एवं सवाई माधोपुर ने अपने-अपने उपखंड क्षेत्र के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित कर निषेधाज्ञा के तहत पाबंदिया लगाई है। बौंली उपखंड के कंटेनमेंट जोन में निषेधाज्ञा 27 अप्रैल तक तथा सवाई माधोपुर उपखंड के उक्त क्षेत्र में 24 अप्रैल तक जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया