Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मानसून से पहले सरकारी भवनों में जल संरक्षण ढाँचों का निर्माण करवाएं

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जल शक्ति अभियान के द्वितीय चरण की जिला स्तरीय समिति की आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक ली तथा निर्देश दिये कि जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी सभी योजनाओं का आमजन में सम्वन्वित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बताया कि जल शक्ति अभियान, राजीव गांधी जल संचय योजना, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं की सफलता की पहली शर्त आम जन की योजना निर्माण, क्रियान्वयन और निगरानी में भागादारी है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय निर्देशिका व एप बनाने के निर्देश दिए ताकि एक क्षेत्र में जल संरक्षण के लिये किये नवाचारों को दूसरे क्षेत्र के लोग वहॉं की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप परिवर्तन कर लागू कर सकें। जिला स्तर पर जल शक्ति केन्द्र भी गठित होगा जो जल संरक्षण से जुड़े विभागों, एजेंसियों, गैर सरकारी संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं और आमजन के बीच सूचना,, तकनीक के समन्वय और प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा। कलेक्टर ने सभी राजकीय और अधिकतम निजी भवनों में इस मानसून से पूर्व रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाने के लिये प्लान बनाने तथा आमजन को प्रेरित करने के निर्देश दिये। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी भवनों में मनरेगा मद में तथा शहरी क्षेत्र में सीएसआर या विभागीय फंड से ये जल संरक्षण ढॉचे बनाए जाएंगे। कलेक्टर ने जिले के सभी तालाब, झील, नदी, पोखर तथा इनके कैचमेंट एरिया का पुनः सर्वे करने के निर्देश दिये। सर्वे में अतिक्रमण पाया गया तो हटाया जाएगा, साथ ही गादध्मिट्टी हटाकर झील, तालाब को गहरा करने का कार्य भी किया जाएगा। इनके किनारे पौधारोपण और घासरोपण किया जाएगा ताकि मृदा कटाव न हो।

Get water conservation structures constructed in government buildings before monsoon

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि “कैच द रैन वाटर” कैम्पेन को नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट-गाइड व विद्यार्थियों की पूर्ण भागीदारी से संचालित करें ताकि आगामी मानसून में अधिक से अधिक लोग जल संरक्षण अभियान में जुड़ सकें। यह अभियान 30 नवम्बर तक चलेगा। कलेक्टर ने स्कूल समेत सभी सरकारी भवनों के परिसरों में आगामी मानसून में पौधारोपण अभियान की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला परिषद के सीईओ आर.एस. चौहान, वन, वाटरशेड, शिक्षा, जल संसाधन, पीएचईडी आदि विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !