चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ की खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 हजार रुपए जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चौधरी के निर्देशन एवं सुरेन्द्र दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर, राकेश राजोरा वृताधिकारी ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश चन्द शर्मा उप निरीक्षक ने मय विशेष टीम द्वारा थाना चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के ग्राम आदलवाडां कलां से जुआ खेलते 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 24000 रूपये जब्त किए है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ के तहत कार्यवाही की गयी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया