Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लॉकडाउन की अफवाहों के चलते कालाबाजारी शुरू | तम्बाकू उत्पादों की रेट हुई डेढ़ गुनी

गांव से लेकर शहरों में कोरोना ने एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिसका सीधा असर बाजारों में पड़ रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा लगाए गए दो द्विवसीय वीकेंड कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन लगने की संभावना के चलते पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट सहित तम्बाकू उत्पादों के साथ ही दैनिक आवश्यकता की चीजों की कालाबाजारी शुरू हो गई। संबंधित डीलरों ने कालाबजारी करने के लिए भारी मात्रा में माल का स्टॉक कर लिया एवं माल की शॉर्टज बता कर रेटे बढ़ा दी है। अचानक मार्केट में तम्बाकू उत्पादकों एवं दैनिक उपयोग की चीजों की रेटे बढ़ने की खबर आग की तरह शहर में फैल गई है। डीलरों के यहां छोटे बड़े दुकानदारों की भीड़ लग गई। आपको जानकारी में बता दें की सबसे ज्यादा किल्लत गोल्ड मोहर गुटखा एवं हसमुख तम्बाकू की है।

Black marketing started due to rumors of lockdown in sawai madhopur

इसके साथ ही 502 नम्बर की बीड़ी की भी बाजार में किल्लत है। माल की कालाबाजारी करने के चक्कर में दुकानदारों ने गोल्ड मोहर छोटी को 120 से बढ़ाकर 170, बड़ी को 151 से बढ़ाकर 220, अम्बर को 160, विमल को 122 से बढ़ाकर 170 रूपए में थोक में बेचना शुरू कर दिया है। इसी तरह पहले भी अचानक लगे लॉकडाउन से तम्बाकू उत्पादकों सहित दैनिक उपयोग के सामानों की रेटे सातवें स्थान पर पहुंच गई थी। समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आम जनता का शोषण होना निश्चित है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !