कोरोना संक्रमण के प्रसार की चेन तोड़ने के लिए बरती जा रही सावधानियों के तहत सोमवार से कलेक्ट्रेट में 50 प्रतिशत कार्मिक उपस्थित रहकर कार्य करेंगे, शेष 50 प्रतिशत कार्मिक वर्क फ्रॉम होम रहेंगे। जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने जारी आदेश में बताया कि कार्मिक चक्रानुक्रम में उपस्थित होंगे। इसके लिए 19, 20, 26, 27 एवं 30 अप्रैल को आधे कार्मिक तथा 22, 23, 28, 29 अप्रैल को शेष आधे कार्मिक कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। संबंधित कार्मिकों को उनकी ड्यूटी दिवस से अवगत करा दिया गया है। वर्क फ्रॉम होम रहने वाले कार्मिक आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय में बुलाए जा सकते हैं। वह मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएंगे। कार्यालय शाम 4:00 बजे तक ही खुलेंगे। कार्यालयों के राजपत्रित अधिकारी नियमित उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि जो कार्मिक पूर्व के आदेश के अनुसार वार रूम, नियंत्रण कक्ष आदि में लगे हुए हैं, वे पूर्व के आदेश/निर्देश के अनुसार कार्य करते रहेंगे।

कलेक्ट्रेट में प्रवेश पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन:- कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने वाले सभी नागरिकों का चैनल गेट पर नागरिक सुरक्षा के कार्मिकों द्वारा रजिस्टर में एंट्री, थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही सेनीटाइजर से हैंड सेनीटाइज करवाए जाएंगे। बिना मास्क आने वालों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया