Thursday , 23 July 2026
Breaking News

ग्रामीणों ने की बिजली के बिल अधिक आने की शिकायत

बोरदा गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर के द्वारा ग्रामीणों से पूछने पर बिजली के बिल अधिक आने की शिकायत बताई गई। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि सोमवार को मित्रपुरा में विद्युत विभाग की ओर से शिविर लगाया जाएगा। ग्रामीण बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायत का समाधान वहां करवा सकते हैं।

Night Chaupal Collector Sawai Madhopur Soled Problems Villagers complain about excess electricity bills
कलेक्टर ने इस अवसर पर जल बचत का संदेश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सरसों की फसल अच्छी है तथा अगले 15 दिनों में पक जाएगी। वहीं पड़ौसी के गांव मित्रपुरा में आयोजित हुई जनसुनवाई में खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने, पटवारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने जैसे मुद्दे भी सामने आए। जिस पर जिला कलेक्टर ने बिन्दुवार समस्याओं का समाधान किया तथा जायज समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस क्षेत्र में सात नए पटवारियों की नियुक्ति की जा रही है। जिससे की पटवारियों के रिक्त पदों की समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।
जिला कलेक्टर से लुहारों के परिवार ने पट्टा दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर जिला कलेक्टर ने पट्टा आवंटित करने के लिए पंचायत को निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से अवैध बजरी के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की गुहार लगाई। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके लिए पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। लेकिन ग्रामीणों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !