Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चोरी की गई केबल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खण्डार थाना पर गत 15 अप्रैल को ताम्बे की करीब 250 फीट केबल कुल्हाड़ी से काटकर चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया था। जिस पर खण्डार थाना पुलिस कार्रवाई कर चोरी की गई केबल के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बजरंगा पुत्र रोडू निवासी छापर कॉलोनी खण्डार एवं हरगोविन्द पुत्र लड्डू निवासी बस्सी मोहल्ला खण्डार को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की गंभीरता एवं त्वरित कार्यवाही हेतु मोहनलाल हैड कांस्टेबल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा संदिग्ध बजरंगा बागरिया की सकूनत छापर कॉलोनी खण्डार, कटार, पावण्डी, जयसिंहपुरा बहरावण्डा खुर्द व नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ढाबों पर तलाशी ली गई। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बजरंगा बागरिया घर आया हुआ है। टीम द्वारा दबिश देकर संदिग्ध को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में बजरंगा पुत्र रोडू निवासी छापर कॉलोनी खण्डार द्वारा अपराध कबूल करने व धारा 379 आईपीसी का अपराध प्रमाणित पाया जाने से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरूका 2 किलो 200 ग्राम ताम्बे की केबल उसके रिहायशी मकान से बरामद किया गया। आरोपी बजरंगा द्वारा केबल जलाकर ताम्बे को हरगोविन्द पुत्र लड्डू निवासी बस्सी मोहल्ला खण्डार को बेचने से हरगोविन्द को डिटेन कर पूछताछ करने पर ताम्बे की केबल भंगार के साथ खरीदना कबूल करने एवं अपराध धारा 411 आईपीसी का पाया जाने से गिरफ्तार कर उसकी कबाड़ी की दुकान से 2 किलो 150 ग्राम ताम्बे की केबल को बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को इमरोज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी बजरंगा बागरिया ने रामविलास गुर्जर निवासी जयसिंहपुरा के कुएं से केबल ताम्बे की चुराना कबूल किया है।

Police arrested two accused for theft copper cable in khandar sawai madhopur

यह था मामला:- जिला पुलिस अधीक्षक सधीर चौधरी एवं सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं राकेश राजौरा सीओ वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के निर्देशन में भगवान लाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना खण्डार के नेतृत्व में थाना खण्डार पर गत 15 अप्रैल को दिलखुश गोस्वामी मेमराज बैरवा निवासी जयसिंहपुरा ने थाने पर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि जयसिंहपुरा के मोड़ में मेरा बोर है, जिस पर बिजली का कनेक्शन करा रखा है। गत 11 अप्रैल की रात्री को मेरे बोर से बजरंगा बागरीया निवासी छापर कॉलोनी ताम्बे की करीब 250 फीट केबल कुल्हाड़ी से काटकर ले गया। मेरे पास ही मेमराज पुत्र रामकिशोर बैरवा के बोर से भी 50 फीट ताम्बे की केबल कुल्हाड़ी से काटकर ले गया है। यह जानकारी मेरे नोकर खेत पर रखवाली करने वाले रमेश बागरीया ने दी है।

यह थे पुलिस टीम में शामिल :- इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में मोहनलाल हैड कांस्टेबल, रामस्वरूप कांस्टेबल, हरिशंकर कांस्टेबल, बजरंग कांस्टेबल एवं गोरधन सिंह चालक कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !