शांति भंग करने के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तार:-
थानाधिकारी थाना सदर गंगापुर सिटी ने धारा सिंह पुत्र धर्मसिहं गुर्जर निवासी नागतलाई थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
किरोडीलाल सहायक उप निरीक्षक थाना उदेई मोड़ ने रईश पुत्र अलीशेर निवासी रामरहीम कॉलोनी गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
अवैध हथियार रखते 1 आरोपी गिरफ्तार:-
जोन सिंह सहायक उप निरीक्षक थाना उदेई मोड़ ने विपिन पुत्र इन्द्रराज निवासी गढ़खेडा थाना गढमोरा जिला करौली को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को रिद्वी-सिद्वी अस्पताल के पास हिण्डौन तिराहा कांटे के पास गंगापुर सिटी से मय एक अवैध पिस्टल 32 जब्त कर गिरफ्तार कर मु.नं. 114/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में थाना उदेई मोड़ पर दर्ज किया गया।
अवैध मादक पदार्थ रखने के 2 आरोपी गिरफ्तार:-
गंभीर सिंह उप निरीक्षक थाना उदेई मोड़ ने वीरसिंह पुत्र प्रभूदयाल निवासी खेडली थाना बामनवास, टीकाराम पुत्र घनश्याम निवासी नावंड किशनपुरा पिपलाई थाना बामनवास को अवैध मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध 60 ग्राम शुद्व स्मैक को जब्त कर थाना उदेई मोड़ पर 115/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।