Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रणथंभौर रोड़ पर स्थित किराना दुकान को 72 घंटे के लिए किया गया सीज

जन अनुशासन पखवाडे की गाइडलाइन के उल्लंघन करने पर आज सोमवार को जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड़ पर स्थित 1 किराना दुकान को 72 घंटे के लिए सीज किया गया है। एसडीएम कपिल शर्मा ने यह कार्रवाई की। उन्होंने रणथंभौर रोड़ एवं बजरिया में सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन, गैर अनुमत समय में दुकान खोलने के मामले में कुछ दुकानों के चालान भी काटे गए है। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारियों, दोनों नगरपरिषद आयुक्त और पंचायत समिति विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जन अनुशासन पखवाडे में गाइडलाइन का उल्लंघन करने, अनुमत समय के अलावा दुकान खोलने, बेवजह घर से निकलने पर कठोर कार्रवाई करें। इसी की पालना में रविवार को भी सवाईमाधोपुर तहसीलदार प्रीति मीणा ने आलनपुर रोड़ पर स्थित शिवम मैरिज गार्डन संचालक पर 25 हजार जुर्माना लगाने के साथ ही 45 लोगों के चालान भी काटे थे। यहां चल रहे शादी समारोह में 50 से अधिक व्यक्ति उपस्थित थे, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं की जा रही थी, साथ ही कुछ लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था।

1 kirana shop located on Ranthambore Road seized for 72 hours

कलेक्टर ने बताया कि अब शादी समारोह में 50 से अधिक व्यक्तियों के उपस्थित होने पर गार्डन संचालक के साथ ही आयोजक पर भी जुर्माना लगाने के साथ विवाह स्थल सीज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने आमजन से फिर अपील की है कि वे बेवजह घर से बाहर निकल कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !