Sunday , 7 June 2026
Breaking News

समय सीमा पर दुकानें खोलें और बंद करें

शादी विवाह के सीजन के चलते उपखंड क्षेत्र बामनवास के बाजार में भीड़ देखी गई है। राज्य सरकार के द्वारा जन अनुशासन पखवाडा लगाया गया है जिसमें अलग-अलग समय पर अलग-अलग दुकानों को खुलने का एवं बंद करने का आदेश जारी कर रखे हैं उनकी पालना में आज तेज कुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र बामनवास के मेन बाजार में बस स्टैंड पर बेवजह घूम रहे लोगों को समझाया की संपूर्ण भारत में देशव्यापी महामारी कोरोना जिसके लोगों की जान जा रही है संक्रमण लगातार बढ़ रहा है ऐसी स्थिति में बेवजह घूमने वाले लोग पुलिस के लिए समस्या का कारण बने हुए हैं। शादी का सामान खरीदने आए कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारी को बताया कि बाजार के कुछ किराना व्यापारियों के द्वारा रेट से ज्यादा पैसा लेकर सामान दिया जाता है मेन बाजार में सभी दुकानदारों को पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा हिदायत दी और कहा कि अगर उन्हें इस संबंध में दोबारा शिकायत मिली तो हमारे द्वारा दुकानों को सीज करते हुए आपदा प्रबंधन की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। वहीं दुकानदारों को समय सीमा में दुकान खोलने व बंद करने के लिए पाबंद किया।

Open and close shops on dead line in sawai madhopur

 

पुलिस उपाधीक्षक तेज कुमार पाठक, थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा, तहसीलदार जगराम मीणा लोगों से समझाइश कर रहे हैं। वहीं उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा लगातार माॅनिटरिंग कर रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !