Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने निकाला पैदल मार्च

कोरोना गाइडलाइन की अनिवार्यतः पालना की जाए। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करें। अनुमत गतिविधियों के लिए भी अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले। मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने के लिए समझाईश के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने जिला मुख्यालय के बजरिया एवं कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजारों मे पैदल मार्च किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जन अनुशासन पखवाड़े के बाद सोमवार से महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा घोषित किया गया है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए इसमें कड़ी पाबंदिया लगाई गई है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों का सहयोग आवश्यक है। लोग घर पर रहे, सुरक्षित रहे। अतिआवश्यक हो तभी अनुमत गतिविधि के लिए घर से बाहर निकले। ये पाबंदियां लोगों की जान बचाने के लिए है। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए।

Police and administration officials took out foot march in Sawai madhopur

गाइडलाइन की पालना एवं प्रोटोकॉल तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक, मानटाउन थानाधिकारी, यातायात निरीक्षक सहित पुलिस के जवानों ने बजरिया, रेलवे स्टेशन, बरवाड़ा स्टैंड, टोंक रोड़ होते हुए पैदल मार्च निकाला। इसी प्रकार कोतवाली थाना क्षेत्र के आलनपुर, मंडी रोड़, शहर के मुख्य बाजार में भी पैदल मार्च निकाला गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !