कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जिले में महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए आमजन से फिलहाल शादियों को स्थगित करने की अपील की है। इन्सीडेन्ट कमाण्डर एवं उपजिला मजिस्ट्रेट कपिल शर्मा ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की अपील पर पहल करते हुए चिरंजीलाल मीना पुत्र कन्हैया लाल मीना निवासी जीनापुर ने अपनी पुत्री मनीषा की 14 मई 2021 को होने वाली शादी को कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर स्थगित कर दिया है।

चिरंजी लाल मीना के इस कार्य के लिए उपखण्ड प्रशासन सवाई माधोपुर ने सराहना की और उन्हें प्रशंसा पत्र भी दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया