Thursday , 23 July 2026
Breaking News

जिले में आज 87 कोरोना पॉजिटिव मिले और राहत की खबर 160 कोरोना मरीज हुए रिकवर

जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देशन में टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट के लिए समुचित व्यवस्था एवं प्रयास किए जा रहे है। जिला कलेक्टर के निर्देशन में चिकित्सा विभाग, प्रशासन के अधिकारी और ग्राम स्तर पर कोर कमेटियां संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा संक्रमण की चैन को तोडने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। वहीं सर्वे टीम द्वारा घर घर सर्वे करने के साथ ही आईएलआई के लक्षण वाले लोगों को दवा किट उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी के परिणाम दिखने भी लगे है। अब जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने लगी है। वहीं पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या घटने लगी है साथ ही रिकवरी रेट भी काफी बढ़ गई है। मंगलवार को हुए जांच रिपोर्ट में 87 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इससे लगभग दुगने 160 लोग रिकवर भी हुए।

122 corona positive were found in the district today and 160 corona patients recovered

मंगलवार को जिले की लेब में 611 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 87 कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए। पॉजिटिव पाए गए संक्रमितों में सवाई माधोपुर 51, गंगापुर में 14, बौंली में 4, खंडार में 9 और बामनवास क्षेत्र में 9 थे। पॉजिटिव की दर भी घटकर 14.24 प्रतिशत रही। मंगलवार को कोरोना से 3 मृत्यु भी दर्ज की गई। अब जिले में कोरोना एक्टिव संक्रमितों की संख्या 1312 रह गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !