Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया कारागृह का निरीक्षण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अश्वनी विज, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशन में आज मंगलवार को श्वेता गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह की साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर और बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई संतोषप्रद पाई गई। बंदियो से पूछताछ की तो बंदियों ने भी साफ-सफाई से संतुष्ट होना बताया। कारागृह के बैरकों की भी साफ-सफाई ठीक पाई गई। पंखे सही स्थिति में थे। कारागृह के चैक में स्थित वाटर कूलर चालू हालत में पाया गया। रसोई घर व भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। बंदियों से भोजन व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की तो बंदियो ने सुबह नाश्ता मिलना तथा खाने में दाल की सब्जी एवं रोटी बनाना बताया। पीने के पानी के लिए वाटर कूलर भी लगा हुआ है जो चालू स्थिति में पाया गया। निरीक्षण के दौरान बैरक संख्या 1 व 2 के बंदियो से चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में पूछा तो बंदियों द्वारा कारागृह में चिकित्सा व्यवस्था सही होना बताया गया तथा बंदियों ने समय-समय डाॅक्टर द्वारा चेक अप करना बताया। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नही पाई गई। मौके पर उपस्थित पृथ्वीसिंह कविया और कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में कुल बंदियो की संख्या 76 है। कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 2 एवं 1 महिला बंदी बैरक है। इस कारागृह की क्षमता 65 बंदियों की है।

Legal Services Authority Secretary inspects prison in sawai madhopur

कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर को बंदियों को अन्यत्र कारागृह में शिफ्ट करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि बंदियों को शिफ्ट करने बाबत उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देष प्रदान किये। साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा आज टीकाकरण करवाया गया। जिला कारागृह सवाई माधोपुर में 62 एवं उपकारागृह गंगापुर सिटी में 39 कुल 101 बंदियों का टीकाकरण करवाया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पृथ्वीसिंह कविया, कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर मय स्टाफ उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !