Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे मरीज । जिला अस्पताल में 52 एवं गंगापुर अस्पताल में 24 बेड़ रिक्त

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट मोड़ पर रहते हुए हर स्तर पर प्रयास कर रहे है। कलेक्टर द्वारा गाइडलाइन की पालना करवाने, संक्रमण का प्रसार रोकने एवं संक्रमित मरीजों को समुंचित उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी मॉनिटरिंग कर पल पल का अपडेट लेने के साथ ही सतत निर्देश देकर निर्देशों की पालना भी करवाई जा रही है। जिला चिकित्सालय और उप जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सालयों में स्वास्थ्य लाभ लेने वाले मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे है। सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के प्रवक्ता डॉ. अंजनी मथुरिया ने बताया कि आज गुरूवार को पिछले चौबीस घंटे की रिपोर्ट के अनुसार सामान्य चिकित्सालय से 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। इसी प्रकार जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती कर उपचार के लिए 148 बेड़ उपलब्ध है। गुरूवार को चिकित्सालय में कोरोना के 96 मरीज भर्ती है। जिला अस्पताल में गुरूवार को 52 कोरोना वार्ड में न्यू एडमिशन के लिए खाली थे।

Patients discharged from the hospital. 52 vacant in district hospital and 24 in Gangapur hospital bed vacant in sawai madhopur

इसी प्रकार उप जिला चिकित्सालय गंगापुर के पीएमओ डॉ. दिनेश गुप्ता के अनुसार गुरूवार को उप जिला अस्पताल में उपलब्ध 70 बेड़ में से 46 बेड़ पर मरीज भर्ती है। शेष 24 बेड़ न्यू एडमिशन के लिए उपलब्ध है। उप जिला चिकित्सालय गंगापुर में गुरूवार को 12 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार कलेक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी कोविड़ के मरीजों को भर्ती कर उपचार की व्यवस्था शुरू किए जाने से जिला और उप जिला चिकित्सालयों में मरीजों का दबाव काफी कम हुआ है। सीएचसी स्तर पर भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रेगुलेटर और सिलेंडरों की उपलब्धता की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !