Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ओपीडी वेन की टीमों ने की 174 मरीजों की जांच

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल ओपीडी वेन की संख्या जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देश पर आज शुक्रवार से 8 कर दी गई है। आज शुक्रवार को इन 8 मेडिकल वैन के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों के 174 मरीजों की जॉंच एवं उपचार किया गया। खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले 38 लोगों के कोरोना जॉंच सैंपल लिए गए। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि मोबाइल ओपीडी वेन ने सवाई माधोपुर के बंधा में 21 मरीजों की जॉंच कर इन सबके सैंपल लिये, भेडोला में 15 की जॉंच कर 7 के सैंपल लिए। खंडार के टोडरा में 23 की जॉंच कर 3 के सैंपल लिए, तलावडा में 8 की जॉंच की व 1 का सैंपल लिया। बामनवास पट्टी खुर्द में 48 लोगों की जॉंच कर उन्हें दवा तथा परामर्श दिया गया। गंगापुर के मीनापाडा में 22 लोगों की जॉंच कर 2 के कोरोना जॉंच सैंपल लिए गए। उमरी में 9 की जॉंच की गई। बौंली के डिडवाडी में 28 की जॉंच कर 4 लोगों के सैंपल लिये गए।

OPD van teams examine 174 patients in sawai madhopur

शनिवार को इन स्थानों पर पहुंचेगी ओपीडी मोबाइल वेन:- मोबाइल ओपीडी वेन 22 मई शनिवार को खंडार के वीरपुर, माधोपुर ब्लॉक के बोरीफ, बौंली ब्लॉक के गंगवाडा, बामनवास ब्लॉक के बरनाला, गंगापुर ब्लॉक के नारायणपुर गांव में पहुंचकर मरीजों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। 23 मई को मोबाइल वैन का अवकाश रहेगा। 24 मई को ओपीडी वेन खंडार के सुखवास, सवाई माधोपुर ब्लॉक के चकचैनपुरा, बौंली ब्लॉक के हरसोता, बामनवास ब्लॉक के भंवरकी, गंगापुर ब्लॉक के सालोदा पहुंचकर मरीजों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाएगी, उनके स्वास्थ्य की जॉंच कर संदिग्ध मरीजों के कोरोना जॉंच सैंपल लेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !