नगर परिषद सवाईमाधोपुर की ओर से श्रीलक्ष्यराज फाउंडेशन के द्वारा उपखण्ड मलारना डूंगर, मलारना स्टेशन क्षेत्र में मास्क वितरण किया गया। फाउंडेशन से जुड़े चेतन भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर कोरोना की चैन तोड़ने के लिए लाॅकडाउन की पालना कराने के लिए मुस्तैद सभी पुलिसकर्मियों को साथ ही सभी दुकानदारों को मास्क वितरित किये गए।

इस दौरान केशव तिवारी, विष्णु सैनी, सूर्यांश शर्मा, पुष्पेंन्द्र साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया