Thursday , 23 July 2026
Breaking News

बच्चों के संबंध में जागरूकता के साथ पूरी सतर्कता बरतें – कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कहा कि विशेषज्ञों एवं मीडिया के अनुसार कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में सभी को संवेदनशील होकर समग्र रूप से प्रयास करते हुए बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए पूर्व तैयारी रखनी चाहिए। 18 वर्ष तक बच्चों में आईएलआई के लक्षण वाले बालकों को समय पर दवा किट उपलब्ध करवाई जाए। कलेक्टर ने सोमवार को वीडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से जिले के सीएमएचओ, पीएमओ, ब्लाॅक सीएमएचओ, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं सीएचसी, पीएचसी के प्रभारियों से चर्चा करते हुए पूरी सावधानियां बरतने, डोर टू डोर किए जा रहे सर्वे को अनवरत रखने, आईएलआई के लक्षण वाले मरीजों को दवा किट उपलब्ध करवाने, उनसे लगातार फीडबेक लेने तथा पूरी सजगता बरतते हुए संक्रमण के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए।

Take full vigilance with awareness regarding children - Collector

कलेक्टर ने बैठक में बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना के एक्टिव केस केवल 538 रह गए है। इनमें से 23 केस 18 वर्ष से कम आयु के बालकों के है। उन्होंने बच्चों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने तथा लगातार माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सर्वे के दौरान बालकों में आईएलआई के अधिक संख्या में लक्षण दिखें तो तुरंत सूचना प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों को दे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !