सवाई माधोपुर के कुश्तला मुई मोड़ के पास लालसोट कोटा मेघा हाइवे पर गडरिया लुहारों की गाड़ी के बैल चमकने से पास ही से गुजर रहे मोटर साइकिल चालक को बैलों ने अपना निशाना बना लिया। जिससे मोटर साइकिल चालक 35 वर्षीय विनोद जांगिड़ पुत्र रामस्वरूप जांगिड़ का पैर टूट गम्भीर रूप से घायल हो गया।

चालक अपने गांव मुई से कुश्तला अपनी दुकान पर जा रहा था।
सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस कर्मी पुरूषोत्तम जांगिड़ व राकेश योगी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को ग्रामीणों की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया