Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाकर रास्ते को किया सुचारु

बाटोदा बिन्जारी में जगह-जगह अतिक्रमण होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्राम पंचायत ने आज बुधवार को बहन्णी कोठी से नेमी मेम्बर के घर तक के आम रास्ते पर काबिज एक दशक पुराने अतिक्रमणोंं को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सरपंच दिनेश कुमार मीना ने बताया कि गांव के बहन्णी कोठी से नेमी मेम्बर के घर तक आम रास्ते पर कुछ लोगों ने एक दशक से बाड़े बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। जिसके कारण रास्ता बंद हो गया था। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर पंचायत प्रशासन जेसीबी मशीन लेकर मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा ओर वर्षों से अतिक्रमण के कारण बन्द हो रहे रास्ते को सुचारु किया।

Made the road smooth by removing many years old encroachment in batoda sawai madhopur

इस रास्ते पर अतिक्रमण होने के कारण ग्रामीणों को अनावश्यक फेर लगाना पड़ता था। अतिक्रमण हटते ही कूड़े-कचरे से अटी नालियों की भी जेसीबी से सफाई की गई। सरपंच ने बताया कि पंचायत में आने वाले समय में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !