Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिले में आज मिले 37 नए कोरोना पॉजिटिव, 55 हुए रिकवर

लॉकडाउन और गाइडलाइन की सफल पालना, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के कुशल नेतृत्व में प्रशासन की मुस्तैदी और हैल्थ वर्कर्स के समर्पण एवं मेहनत तथा आमजन द्वारा अनुशासन दिखाए जाने से जिले में लगभग एक पखवाड़े से कोरोना का ग्राफ लगातार गिरा है। पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है एवं रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है। जिससे अस्पतालों में दो तिहाई से अधिक बेड खाली हो चुके हैं तथा अनेक मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। कोरोना के ग्राफ गिरने से चिकित्सा संस्थानों में मरीजों का दबाव कम हो गया है, वहीं आमजन में भी सकारात्मक माहौल है। आज रविवार को जिले में कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 218 रह गई है। रविवार को 637 सैम्पलों की जांच में मात्र 37 पॉजिटिव मिले जो जांच किए गए कुल सैम्पल का 5.81 प्रतिशत ही है। ब्लॉकवाइज देखें तो रविवार को सवाईमाधोपुर में 25, गंगापुर में 08, खंडार में 02 और बौंली में 2 पॉजिटिव मिले। रविवार को जहां 37 पाॉजिटिव मिलें, वहीं इससे कई अधिक 55 रिकवर हो गए। रविवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 700 से अधिक टीमों ने जिलेभर में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की, इनमें से खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले लोगों को दवा किट दी गई तथा इनकी सूची नजदीकी प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्र प्रभारी को दी ताकि इनके स्वास्थ्य का निरन्तर फीडबैक लिया जा सके।

37 new corona positives found, 55 recovered in sawai madhopur today

रविवार को जिला अस्पताल में कोरोना के भर्ती मरीजों की संख्या केवल 31 और उप जिला अस्पताल गंगापुर में भर्ती मरीज 16 रह गए। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कोरोना संक्रमण रोकथाम में लगातार सफलता मिलने पर सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का हौसला बढ़ाते हुए आमजन से अपील की है कि अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है, ऐसा न सोचे कि केस कम हो गए तो कोरोना चला गया है, अभी कोरोना गया नही है। पूरी सावधानी बरतें। राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करे एवं अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !