इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के टर्म एण्ड परीक्षा जून 2021 के परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरने की अन्तिम तिथि 15 जून है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाईमाधोपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. हरिचरण मीना ने बताया कि इग्नू ने सवाई माधोपुर स्थित अध्ययन केंद्र को अपना परीक्षा केंद्र भी बना दिया है।

इस अध्ययन केंद्र पर जनवरी 2021 के सत्र मे सभी प्रकार के सर्टिफिकेट प्रोग्राम और पीजीडीईएसडी प्रोग्राम मे प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इस टर्म मे अपना परीक्षा आवेदन 15 जून तक ऑनलाइन इग्नू की ऑफिसियल वेबसाइट पर भर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया