Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बच्चों का अवैध व्यापार एवं घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वधान में आज मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पैनल अधिवक्ता हनुमान प्रसाद गुर्जर एवं ग्राम भगवतगढ़ में पैनल अधिवक्ता लोकेश कुमार शर्मा द्वारा बच्चों का अवैध व्यापार एवं घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्तागण द्वारा उपस्थित आमजन को बताया गया कि घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 भारत की संसद द्वारा पारित एक अधिनियम है, जिसका उद्देश्य घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाना है और पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इस कानून के तहत घरेलू हिंसा के दायरे में अनेक प्रकार की हिंसा और दुर्व्यवहार आते हैं। किसी भी घरेलू संबंध या नातेदारी में किसी प्रकार का व्यवहार या आचरण जिससे आपके स्वास्थ्य, सुरक्षा या जीवन को क्षति पहुंचती है तथा मानसिक या शारीरिक हानि होती है, घरेलू हिंसा है।

Information related to Child Trafficking and Domestic Violence Act

साथ ही उपस्थित आमजन को बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23(1) के अंतर्गत मानव का अवैध व्यापार प्रतिबंधित है। 14 नवंबर 2012 से लागू बाल संरक्षण अधिनियम 2012 बच्चों को यौन अपराधों एवं यौन शोषण से बचाने के लिए विशेष कानून है। साथ ही मानव तस्करी को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !