Sunday , 7 June 2026
Breaking News

श्रमिकों को फैक्ट्री आने-जाने के लिए उद्यमी बना रहे ट्रांजिट पास

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देश पर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक मोहन गुप्ता ने गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों की आज गुरूवार को वर्चुअल बैठक औद्योगिक ईकाईयों के ई-पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि covidinfo.rajasthan.gov.in पर औद्योगिक इकाई का रजिस्ट्रेशन प्रथम चरण में करवाना होगा जिससे औद्योगिक इकाई की आईडी जनरेट होगी। इससे उद्यमी घर से औद्योगिक इकाई आने-जाने के लिए पास बना सकेगा ताकि लॉकडाउन में उल्लेखित फैक्ट्री संचालन समय यानि शिफ्ट प्रारम्भ होने के 1 घंटे पहले और शिफ्ट समाप्त होने के 1 घंटे बाद तक कार या अन्य वाहन से यात्रा कर सके।

Entrepreneurs are making transit passes for workers to go to the factory

उद्यमी अपने प्रतिष्ठान में आने वाले श्रमिकों तथा उनके दुपहिया वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जिले में अब तक 85 औद्योगिक इकाईयों द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है और यह प्रक्रिया निरंतर प्रगतिरत है। गंगापुर सिटी के रामबाबू गुप्ता और खेमराज गोयल ने बताया कि इंटीमेशन इंडस्ट्रीज पोर्टल से उद्यमियों को बहुत आसानी हुई है तथा पुलिस के द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है जिससे उद्योगों के संचालन में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !