Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले में आज मिला 1 नए कोरोना पॉजिटिव, 23 हुए रिकवर

जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। आज गुरूवार को जांचे गए 140 सैंपल में से मात्र 1 पॉजिटिव मिला है। यह केस बामनवास ब्लॉक में मिला है। इस प्रकार जांचे गए सैंपल में से पॉजिटिव की दर मात्र 0.71 प्रतिशत ही रह गई जो बड़ी राहत की बात है। जिले में आज गुरूवार को 23 पॉजिटिव रिकवर भी हो गए। अब जिले में मात्र 127 एक्टिव केस हैं। इनमें से सवाईमाधोपुर ब्लॉक में 56, गंगापुर सिटी में 27, बौंली एवं बामनवास में 15.15 तथा खंडार ब्लॉक में 14 एक्टिव केस है। अब जिले में मात्र 127 एक्टिव केस हैं। इनमें से 73 होम आईसोलेशन में है तथा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 7 पॉजिटिव भर्ती हैं। जिला अस्पताल में 22 और उप जिला अस्पताल में 9 मरीज भर्ती है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि लॉकडाउन की सफल पालना, आमजन में जागरूकता एवं स्व अनुशासन बढ़ने, वैक्सीनेशन, डोर टू डोर सर्वे एवं हैल्थ तथा अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स की कड़ी मेहनत से जिले में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है लेकिन अभी ढील बरती तो हालात पुनः बिगड़ भी सकते है। सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करें तथा अपनी बारी आते ही वैक्सीन लगवायें।

मई माह के दूसरे पखवाड़े के आंकडे राहत भरे:- जिले में एक अप्रैल से 2 जून तक की अवधि में 54 हजार 580 कोरोना जांच सैंपल लिए गए। इनमें से 43 हजार 734 नेगेटिव और 10 हजार 830 पॉजिटिव मिले। जहॉं मई के प्रथम पखवाडे 1 मई से 15 मई के बीच जिले में 4497 पॉजिटिव मिले, दूसरे पखवाड़े 16 से 31 मई के बीच मात्र 796 पॉजिटिव मिले। इस प्रकार 15 दिन में ही संक्रमण की दर लगभग 6 गुना घट गई। जिले में 23 मई के बाद किसी भी दिन 50 तथा 17 मई के बाद 100 पॉजिटिव नहीं मिले है जो मई माह के पहले पखवाड़े के आंकडों को देखते हुए उत्साह बढ़ाने वाली बात है। ब्लॉकवार आंकडे देखे तो 1 अप्रैल से 2 जून तक सवाई माधोपुर में 26 हजार 99 सैंपल में से 5 हजार 744, खण्डार में 5 हजार 26 में से 867, बौंली में 5 हजार 898 में से 1464, गंगापुर में 14 हजार 344 में से 2 हजार 323 तथा बामनवास में 3213 सैंपल में से 432 पॉजिटिव मिले। इस अवधि में जिले में 10 हजार 647 कोरोना पीड़ित रिकवर भी हो गए।

Relief news from Sawai Madhopur, 1 new corona positives found and 23 recoveries today

अब जिले में मात्र 127 पॉजिटिव है, इनमें सवाई माधोपुर में 56 गंगापुर में 27, बौंली तथा बामनवास में 15-15, खण्डार में 14 कोरोना केस एक्टिव हैं। जिले में 1 मई को 222, 2 मई को 275, 3 मई को 255, 4 मई को 394, 5 मई को 853, 6 मई को 463, 7 मई को 316, 8 मई को 198, 9 मई को 334, 10 मई को 162, 11 मई को 163, 12 मई को 225, 13 मई को 210, 14 मई को 325 तथा 15 मई को 102 पॉजिटिव मिले। 16 मई को 86, 17 मई को 122, 18 मई को 87, 19 मई को 78, 20 मई को 60, 21 मई को 80, 22 मई को 56, 23 मई को 45, 24 मई को 11, 25 मई को 34, 26 मई को 23, 27 मई को 35, 28 मई को 18, 29 मई को 15, 30 मई को 37 तथा 31 मई को 9 पॉजिटिव मिले। जून के प्रथम 2 दिनों में 6-6 तथा 3 जून को तो मात्र 1 ही पॉजिटिव मिले। संक्रमण में हुई इस उल्लेखनीय कमी का मुख्य कारण लॉकडाउन की सफल पालना, शादी आदि आयोजनों को टाल देना, डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे कर खांसी, बुखार के मरीजों को ट्रैक कर तत्काल उपचार शुरू करना तथा टीकाकरण रहा। 2 जून तक जिले में 2 लाख 26 हजार 112 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। इनमें से 37 हजार 298 की आयु 18 से 44 साल तक है। 53 हजार 849 लाभार्थियों ने दोनों डोज लगवा ली है। 26 अप्रैल से शुरू हुए डोर टू डोर सर्वे में खांसी, जुखाम, बुखार से पीड़ित 46 हजार 636 रोगी मिले। इन्हें कुल 47 हजार 123 चिकित्सा किट वितरित किए गए । इन सभी लोगों से उनके स्वास्थ्य का लगातार फीडबैक लिया जा रहा है तथा स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सा संस्थान में भर्ती करवाया जाता है जिससे संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगी है। कलेक्टर ने आमजन से गाइड लाइन की पालना करने तथा अभी भी पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !