Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मनरेगा में स्वीकृत व्यक्तिगत लाभ के सभी कार्य जल्द शुरू करवाएं – कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी पंचायत समिति के विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मनरेगा में स्वीकृत व्यक्तिगत लाभ के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करवाएं। कलेक्टर ने आज गुरूवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. एस. चौहान, सभी विकास अधिकारी, सहायक अभियन्ताओं की वर्चुअल बैठक लेकर ये निर्देश दिए तथा ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले में कुल 12 हजार 892 व्यक्तिगत लाभ के निर्माण कार्य मनरेगा में होने हैं। इनमें से 2745 का कार्य शुरू हो चुका है। शेष 10147 कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए गए है। बामनवास में 6027, बौंली में 3983, खंडार में 910, गंगापुर सिटी में 901, सवाई माधोपुर में 900 तथा चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति में 171 ग्रामीणों को इस योजना का लाभ इस वित्तीय वर्ष में मिलना है। इनके घरों या खेतों में पशुबाडा, जल संरक्षण ढांचा, मेडबन्दी आदि कार्य इस योजना में किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि सभी लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जिन लाभार्थियों ने काम शुरू नहीं किया है, उनसे सम्पर्क कर मस्टररोल जारी करवाएं। जिला कलेक्टर ने बताया कि मनरेगा में इस वित्तीय वर्ष में 4021 सार्वजनिक कार्य भी स्वीकृत है लेकिन 54 ग्राम पंचायतें ऐसी रह गई है जिनमें 10 या इससे भी कम कार्य स्वीकृत हैं। इन ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त कार्यों का चयन करने के निर्देश दिए गए है ताकि ग्रामीणों को मनरेगा में अधिक से अधिक रोजगार मिले, साथ ही स्थायी सामुदायिक परिसम्पत्तियों का निर्माण हो।

Get all the work of personal benefit approved in MNREGA started soon - Collector

इस सूची में अपना गांव 4 काम, अभियान के अन्तर्गत शामिल 4 कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन 54 ग्राम पंचायतों में खण्डार की टोडरा, नायपुर, बहरावण्डाखुर्द, मुईकंला, सवाई माधोपुर में पचीपल्या, दोबडा कलां, हिम्मतपुरा, बंधा, गोगोर, आटूण कलां, दोंदरी, सूरवाल, सिनोली, एण्डा, करमोदा, रामडी, बामनवास की भिनोरा, टूण्डिला, गुडला, चांदनहोली, बाढ़ मोहनपुर, डूंगरपट्टी, फुलवाडा, खेडली, नारौली चौड़, बौंली की हिन्दुपुरा, मित्रपुरा, बोरदा, गोतोड, पीपलवाड़ा, मलारना डूंगर में चांदनोली, पिलवानदी, अनियाला, भारजा नदी, डिडवाडा, कुण्डली नदी, ऐबरा, कहार उर्फ बडागांव, दोनायचा, फलसावंटा तथा श्यामोली, चौथ का बरवाड़ा में शिवाड, ईसरदा, महापुरा, रजवाना, कुस्तला, मुई, रवांजना चौड़, भेडोला, खिजूरी और गंगापुर सिटी कीे भालपुर, जाट बडौदा, उमरी, श्यारौली, आस्ट्रोली मय सोनपुर, महुं कला, बिदरखा छावा, पावटा, वजीरपुर, सलेमपुर, खानपुर बडौदा, नौगांव, रायपुर, मीना पाडा, अहमदपुर और रेण्डायल गुर्जर शामिल है। बैठक में विकास अधिकारियों और सहायक अभियंताओं ने भी सुझाव दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !