Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अधिकारी मौके पर जाकर समस्या हल करवाएं- कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने पीएचईडी और रूडिप के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे स्वयं जिला मुख्यालय के मुख्य बाजारों, सड़कों एवं वार्डों का रेगुलर दौरा करें तथा अपने विभागों से सम्बंधित पेंडिंग कार्यों को जल्द पूर्ण करें। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि कोई पेयजल टंकी, राइजिंग लाइन या उपभोक्ता लाइन में लीकेज है तोे तुरन्त मरम्मत करवाएं। रूडिप ने सीवरेज लाइन के लिये जो सड़कें काटी हैं, उनका भी जल्द से जल्द रेस्टोरेशन करें। कलेक्टर ने आज शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान फोन पर ये निर्देश अधिकारियों को दिए है। उल्लेखनीय है कि जन-जन औषधि योजना के अन्तर्गत सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पौधारोपण करने के बाद अनौपचारिक बातचीत में जिला मुख्यालय की विभिन्न सार्वजनिक समस्याओं का समाधान करने, कोरोना संक्रमण रोकथाम में अपनी सूझबूझ एवं बेहतर नेतृत्व क्षमता से जिले को बेहतर स्थिति में लाने के लिये पत्रकारों ने कलेक्टर की प्रशंषा की तथा कुछ सार्वजनिक समस्याओं के समाधान के लिए अपनी राय भी दी।

Officer should go to spot and solve the problem - Collector

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान और सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !