Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ठेकेदार द्वारा सड़क खोदकर छोड़े जाने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

महापुरा से ईसरदा तक रोड़ की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य कछुआ चाल से चलने से ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा रोड़ को खोदकर पत्थर व कंकरीट डालकर छोड़ देने से दुपहिया वाहन चालक कई गिरकर चौटिल हो गए वही आमजन व पशुओं को पैदल चलने मे परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 566.40 लाख रूपए की लागत से चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। जिसकी दूरी 12.30 किलोमीटर है। जिसका कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड सवाई माधोपुर बालाजी इन्डस्ट्रीज जयपुर द्वारा जनवरी से किया जा रहा है।
समाजसेवी जगदीश सोनी और विकास गुर्जर ने बताया है कि पूर्व मे सड़क की चौड़ाई कम हेाने तथा क्षतिग्रस्त होने के चलते वाहन चालकों को दुर्घटनाओं की आशंका के साथ साथ जाम होने की समस्या से परेशान होना पड़ता था। वही घुश्मेश्वर धाम के आने वाले पैदल यात्री कनक दण्डवत करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती थी।

Villagers problems due to the contractor digging the road and leaving in shivar sawai madopur

परन्तु अब इन समस्याओं से छुटकारा सड़क की चौडाई बढ़ने व सड़क बनने की साथ ही मिल पायेगा। वर्तमान मे क्षतिग्रस्त सड़क के कारण राहगीरो व वाहन चालकों के साथ पशुओ को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस पर ग्रामीणो ने जिला प्रशासन को सड़क का काम तेज गति से शुरू करवाकर रोड़ को बारिश से पहले दुरूस्त करवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !