Thursday , 23 July 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर 1 अप्रैल से अब तक 38 हजार से अधिक काटे चालान

1 अप्रैल से 7 जून तक की अवधि में कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन के जिले में 38198 प्रकरण सामने आए है। जिनमें 48 लाख 36 हजार 800 रूपये के चालान काटे गए। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क मिलने पर जिले में 2344, सोशल डिस्टेंसिंग उल्ल्ंघन पर 34 हजार 670, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 905, शादी आदि आयोजन में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के उपस्थित रहने पर 279 चालान काटे गए है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के अधिकारियों ने मास्क के 1396, सोशल डिस्टेंसिंग के 2471, सार्वजनिक स्थान पर थूकने के 345 तथा निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के उपस्थित मिलने के 279 चालान बनाये। इसी प्रकार पुलिस अधिकारियों ने मास्क के 948, सोशल डिस्टेंसिंग के 32199, सार्वजनिक स्थान पर थूकने के 560 चालान बनाए। सोमवार को जिलेभर में सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन के 453, और सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 4 चालान बनाये।

More than 38 thousand challans deducted since April 1 for violation of Corona guidelines in sawai madhopur

जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी क्योंकि ऐसे कुछ लोग हैं जो बार-बार समझाने के बाद भी आमजन के स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे हैं।इसी प्रकार 1 अप्रैल से लेकर अब तक अन्य राज्यों से आने वाले 6448 व्यक्तियों के चैक पोस्टों पर कोरोना जॉंच की गई। इनमें से 8 को छोड़कर सभी की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें से 399 पॉजिटिव पाये गये। चैक पोस्टों पर अन्य राज्यों से आने वाले कुल 14710 लोगों की एंट्री दर्ज की गई, इनमें से 3412 नेगेटिव जॉंच रिपोर्ट साथ लाये थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !