Thursday , 23 July 2026
Breaking News

खिदमतगार ग्रुप द्वारा जरूरतमंदों को बांटी जा रही राशन सामग्री

पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों पर भारी संकट आ गया है। अभी भी राज्य सरकार द्वारा राज्यों में लॉकडाउन लगाया हुआ है। जिसके चलते गरीब वर्ग के लोगों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। कोरोना महामारी में लोगों में समाज सेवा का अलग ही उत्साह देखा गया है। जहां पर हर इंसान से जो मदद हो रही है वो अपने स्तर पर कर रहा है। साथ ही कई ग्रुप और फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज सेवा के कार्य कर ऐसे को आर्थिक सहायता दी जा रही है। सवाई माधोपुर जिले में भी खिदमतगार ग्रुप द्वारा लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री बांटी जा रही है। यह ग्रुप पिछले लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए शुरू किया गया था। जिसका उद्देश कोई भी गरीब भूखा ना रहे है। ये एक सराहनीय पहल है। ग्रुप के सदस्य इफ्तेखार खान ने बताया की जो लोग रोज कमाते है ऐसे में लॉकडाउन के चलते उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस ग्रुप द्वारा लॉकडाउन में पहले दवा बांटने का काम शुरू किया गया है, जिसमे खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित लोगों को नि:शुल्क दवा बांटी गई है।

Ration material being distributed to thr needy by Khidmatgar Group in Sawai Madhopur

इसी के साथ फाउंडेशन ने गत 22 मई को 350 राशन किट बांटी है। इसी तरह गत रविवार को 200 राशन किट बांटी है। फाउंडेशन दुवारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा चुका है। जिसमें 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। फाउंडेशन द्वारा अब तक करीब 500 से ज्यादा राशन किट बांट चुका है और साथ ही 15 क्विंटल सब्जी का वितरण कर चुका है। पिछले लॉकडाउन में भी जरूरतमंदों को 2000 राशन किट बांटी गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !