Sunday , 7 June 2026
Breaking News

किसान जैविक खेती कर बेहतर कृषि उत्पादन दे सकते हैं : जसकौर मीना

जिले की समृद्ध किसान जसकौर मीना ने किसानों को जैविक खेती करने और कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिये कृषि ऋण लेने तथा उसका ईमानदारी से चुकारा करने के लिये प्रेरित किया है। उन्होंने किसानों को फसल को और बेहतर ढंग से कृषि तकनीकों के माध्यम से उत्पादित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद् को छोड़कर जैविक खाद के उपयोग से बेहतर उत्पादन किया जा सकता है और वह स्वयं के खेतों में ऐसा की कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों से ऋण प्राप्त कर कृषि क्षेत्र में उन्होंने स्वयं को समृद्ध किसान बनाया है। यदि किसान उनकी राह पर चलकर सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ लेते हुए बैंकों से ऋण प्राप्त कर कृषि कार्य पूर्णनिष्ठा के साथ करें तो उनकी तरक्की निश्चित है।

Farmers can give better agricultural produce by organic farming Central Minister Jaskaur Mina Sawai Madhopur Collector
जसकौर मीना ने शबरी डेयरी एवं कृषि फार्म ग्राम अजनोटी/मैनपुरा में शुक्रवार को जिले में उत्पन्न फल-सब्जी एवं अन्य वस्तुओं के निर्यात संबंधी जानकारी प्रदान करने वाली निर्यात बन्धु सेमीनार को सम्बोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
इस सेमीनार में जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने कृषकों को आपसी जमीनी विवादों में ना फंसकर सहकारिता की भावना से खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान अपने पारिवारिक जमीनी बंटवारों के विवादों के चलते प्रशासन और न्यायालयों के चक्कर लगाते हैं। जिसमें उनकी ऊर्जा और फसल उत्पादन क्षमता तथा धन का अपव्यय होता है। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को सलाह दी कि किसानों की जमीन पर जिस फसल का बेहतर उत्पादन हो सकता है। वह उन्हीं फसलों को उत्पादित करने पर केन्द्रित रहें। यदि खेत में आंवला अच्छा पैदा होता है तो आंवला ही उत्पादित किया जाए। किसी अन्य किसान को अमरूद उत्पादन में लाभ कमाते हुए देखकर आंवले को काटकर अमरूद के लालच में न फंसा जाए।
इस अवसर पर संयुक्त महानिदेशक (विदेश व्यापार) वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कृषक अपनी फसलों का अच्छा मूल्य लेने के लिये निर्यात की ओर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि किसान बैंकों के सहयोग से ऋण आदि लेकर निर्यात क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है तथ कृषि उत्पादों को विश्व बाजार में बेचकर देश को विदेशी मुद्रा कमाकर दे सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !