Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

7 दिन के भीतर पुनः सर्वे कर नॉन फिजिबल कार्य निरस्त करें – कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सभी बीडीओ की बैठक लेकर मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठल में निर्देश दिए कि मनरेगा कार्यों के चयन में ध्यान रखें कि स्थायी परिसम्पत्ति निर्माण के ज्यादा से ज्यादा कार्य हो, समान जनसंख्या व भौगोलिक स्थिति वाली ग्राम पंचायत या गांवों में कार्यों की संख्या में ज्यादा अंतर न हो। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजीव गांधी जल संचय योजना और समेकित जल ग्रहण कार्यक्रम में स्वीकृत जो कार्य अब तक शुरू नहीं हुए है, ज्लद से जल्द कार्य शुरू करवाएं। एसडीओ और बीडीओ इस कार्य की मॉनिटरिंग कर सम्बंधित सहायक अभियन्ता को निरन्तर निर्देशित करें। इस योजना में मेडबंदी, चारागाह विकास, जल संरक्षण ढांचा जैसे व्यक्तिगत लाभ व सार्वजनिक कार्य स्वीकृत है। कलेक्टर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में निर्देश दिए है कि राजीव गांधी जल संचय योजना के क्रियान्वयन तथा निगरानी के लिए गठित ब्लॉक स्तरीय समिति तथा ग्राम स्तरीय समितियों को निरन्तर सक्रिय रखें। चौथ का बरवाड़ा में 517 जल संरक्षण कार्यों का 7 दिन में पुनः सर्वे कर कार्य शुरू करवाने, नॉन फिजिबल वर्क केंसल कर नए कार्य स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए। वाटरशेड में बौंली में 3 करोड 38 लाख रूपए की लागत के 446 कार्य स्वीकृत है, इनमें से 10 कार्य पूर्ण हुए है। इसी प्रकार सवाईमाधोपुर में 32 में से 2, बामनवास में 182 में से 70 और चौथ का बरवाड़ा में 163 में से 81 कार्य पूर्ण हुए है। राजीव गांधी जल संचय योजना में जिले में 18 करोड़ 41 लाख रूपए लागत से 2032 कार्य होने है, इनमें से 1 करोड़ 96 लाख रूपए लागत से 292 कार्य पूर्ण कर लिए गए है ।

Cancel the non-feasible work by surveying again with in 7 days - Collector

मनरेगा में सभी पंचायत समितियों में 2-2 आदर्श तालाबों का निर्माण भी करवाया जा रहा है। जल ग्रहण कार्यों में पंचायती राज के माध्यम से 375, ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से 418, वन विभाग के 200 और वाटरशेड के 2032 कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मनरेगा में 7 करोड़ 27 लाख रूपए लागत के 789 जल संरक्षण ढांचा निर्माण कार्य भी जिले में चल रहे है। कलेक्टर ने बताया कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने पर जिले मे भू जल स्तर में बढोतरी होगी, पेयजल समस्या का कुछ हद तक समाधान होगा। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. एस. चौहान, वाटरशेड, वन, कृषि, उद्यानिकी व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !