लाॅकडाउन के अनुक्रम में लाॅकडाउन के नियमों की पालना हेतु पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में आज शनिवार को जिले के पुलिस उप अधीक्षक एंव थानाधिकारीगणों द्वारा माॅडिफाईड लाॅकडाउन के दिशा-निर्देशानुरूप निर्धारित समयानुसार बाजारों का संचालन कराया गया। दुकानदारों व आमजन को वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संबंध मे जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाकर लाॅकडाउन के नियमों की पालना हेतु समझाईश की गई है।

पुलिस द्वारा जिले में मास्क नहीं पहनने पर 01, सार्वजनिक दूरी का उल्लघंन करने पर 251 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है व इसी के साथ 72 दुपहिया और चौपहिया वाहनों की एमवीएक्ट के तहत जब्ती व चालान की कार्यवाही की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया