नगर पालिका बामनवास क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण संपूर्ण क्षेत्र में कचरे का ढेर लगा हुआ है। नालियां बंद पड़ी हुई है। बरसात के मौसम को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र के लोगों के द्वारा उप जिला कलेक्टर के रीडर संजय जैमिनी को नगर पालिका आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया है कि नालों से गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण जगह-जगह सड़के अवरुद्ध हो गई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप होने से बीमारियां फैलने का अंदेशा है।

ज्ञापन देने वालों में तेज राम सैनी, बुद्धि पंडित, नारायण माली, सलमान लोहार, सुरेश मीणा, गोविंद, सुरेश जैन, महेश जैन, महेश गर्ग, मलकेश मीणा, गिर्राज गुप्ता, अतीक खान, प्रहलाद, राम हरि, छोटे लाल मीणा और राकेश कुमार आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया