Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को दबोचा

बामनवास एवं रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशानुसार इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेजकुमार पाठक सी.ओ. बामनवास के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश कुमार पुलिस निरीक्षक थाना बामनवास के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गठित टीम राजेश सिंह सहायक उप निरीक्षक, महेन्द्र जाखड कांस्टेबल, राजकुमार कांस्टेबल ने मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा बामनवास की मालदेव बगीची में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों लखन लाल पुत्र जसराम, विनोद कुमार पुत्र विष्णु कुमार गौत्तम, घमण्डी पुत्र मूलचन्द रामेश्वर पुत्र रामहेत समस्त निवासियान बामनवास पट्टीखुर्द बामनवास को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक ताश की गड्डी सहित 2700 रुपये की राशि जब्त की गई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Police arrested seven accused for gambling in sawai madhopur

इसी प्रकार बलवीर सिंह हैड कांस्टेबल थाना रवांजना डूंगर ने रामदयाल पुत्र नाथूलाल, ओमप्रकाश पुत्र पूनीराम और नत्थूलाल पुत्र बद्रीलाल निवासियान विजयनगर रवाजना डूंगर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी सार्वजनिक स्थान विजय नगर में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए जिस पर आरोपियों को 1215 रूपये नकद व ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार कर धारा 13 आरपीजीओ में थाना रावंजना डूंगर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !