Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 45 लोगों के काटे चालान

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार की गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर और जिला मुख्यालय के बाजारों में औचक कार्रवाई की गई। उपखंड अधिकारी एवं इंसीडेंट कमांडर कपिल शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर तहसीलदार प्रीति मीना, मानटाउन थाना प्रभारी कुसमलता, नायब तहसीलदार सियाराम बैरवा, राजस्व टीम मुकेश कुमार मीना भू-अभिलेख निरीक्षक, सुरेश वर्मा, श्रीधर गुप्ता और पटवारी पुखराज मीना की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में बिना मास्क घूमने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर चालान काटे। इसी प्रकार बजरिया के मुख्य बाजार में भी गाइडलाइन की पालना की जांच की गई। गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 45 व्यक्तियों
के चालान काटे गए तथा 6 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया।

Invoices of 45 people were deducted for violating the Corona guide line in sawai madhopur

भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों से समझाईश भी की गई। तहसीलदार एवं थानाधिकारी ने लोगों को समझाया कि अभी कोरोना गया नहीं है। गाइडलाइन की पालना करें, मास्क लगाए, दो गज की दूरी का पालन करें। उन्होंने दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए दुकानदारों को समझाईश की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !