Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बैंक के लाभांश को बढाएं, कार्ययोजना के अनुसार लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास करें:- कलेक्टर

सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की चतुर्थ त्रैमास की विकासोन्मुखी कार्य योजना समीक्षा बैठक बैंक प्रशासक और जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में बैंक परिसर में हुई। बैठक में कलेक्टर ने बैंक की वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा करते हुए चतुर्थ त्रैमास में की गई प्रगति तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बैंक महाप्रबंधक और रीजनल मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों से लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ ही देयताओं के संबंध में निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने बैंक के दायित्व पक्ष हिस्सा राशि में वृद्धि के निर्देश दिए। उन्होंने रिजर्व एवं प्रोविजन्स के अनुसार बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 3376.52 लाख के लक्ष्य के विपरीत 3400.18 लाख की प्राप्ति की सराहना की। उन्होंने अल्पकालीन, मध्यकालीन ऋण माफी की असल एवं ब्याज की अनुदान की राशि केन्द्र तथा राज्य सरकार से ब्याज अनुदान की बकाया राशि प्राप्त करने के संबंध में पत्र मय विवरण लिखकर भिजवाने के निर्देश दिए।

Increase the bank's dividend, try to achieve the target according to the action plan- Collector

बैठक में देयताओं का स्तर एवं बकाया प्रविष्टियों का समायोजन कर निस्तारण करने तथा 31 जुलाई तक देयताओं को पूर्व करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने केश इन हैंड एवं बैंक बेलेन्स, सरकारी प्रतिभूतियों में इन्वेस्टमेंट व बैंकों में जमा मियादी अमानते, कुल ऋण, प्राप्ति योग्य ब्याज, सम्पत्तियों में विनियोग और अन्य प्राप्तियों के संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा की तथा आगामी त्रैमास की कार्ययोजना के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सहकारी बैंक के माध्मय से किसानों को अधिक से अधिक लाभांवित कर श्रेष्ठतम सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एमडी सीसीबी केदार मीना, अपेक्स रीजनल मेनेजर कोटा और नाबार्ड एजीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !