Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को घर पर ही आयोजित करने के लिए योग विषयक वेबिनार का हुआ आयोजन

आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर के ओर से सप्तम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को घर पर ही आयोजित करने के संबंध में योग विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया। इससे पूर्व आज शुक्रवार को योग का वर्चुअल पूर्वाभ्यास करवाया गया। उप निदेशक आयुर्वेद डॉ. कैलाश चंद ने बताया कि विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वक्ताओं ने दैनिक जीवन में योग का महत्व समझाया। वेबीनार में मुख्य वक्ता डॉ. बृजवल्लभ शर्मा पूर्व अतिरिक्त निदेशक ने जीवनशैली से होने वाले रोगों जैसे मधुमेह, रक्तचाप, वातविकार, अनिद्रा, मोटापा और मानसिक रोगों जैसे तनाव, अवसाद आदि रोगों में योग एवं आयुर्वेद की भूमिका पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Organized a webinar on yoga in connection with organizing International Yoga Day at home

डॉ. पुरुषोत्तम गौत्तम ने पोस्ट कोविड में योग एवं आयुर्वेद की महत्वता पर प्रकाश डाला। डॉ. श्रीवल्लभ गौत्तम ने सामान्य योग प्रोटोकॉल, डॉ. बालकृष्ण शर्मा ने स्वस्थ जीवन शैली एवं दिनचर्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपनिदेशक डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने सभी आमजन को योग दिवस, घर-घर औषधि योजना, सघन सर्वें अभियान की जानकारी दी। इस विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डॉ. विजय शंकर बैरवा, डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा सहित सभी चिकित्साधिकारी शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !