Thursday , 23 April 2026
Breaking News

श्री विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट ने यूपीएचसी बजरिया के कार्मिकों का किया सम्मान

श्री विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल(एडवोकेट), महामंत्री वैद्य नाथूलाल शर्मा द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए एक ऑक्सीजन सिलेण्डर मय रेगुलेटर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया को डाॅ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व डाॅ. संदीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी की उपस्थिति में भेंट किया गया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने बताया की धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल (एडवोकेट), महामंत्री वैद्य नाथूलाल शर्मा, सहमंत्री गिरधारी लाल शर्मा, ट्रस्टी जगदीश प्रसाद गर्ग,कल्याणमल कंवरिया व हेमेन्द्र शर्मा आदि के द्वारा सभी कार्मिकों को एक-एक पानी केम्पर, दुपट्टा व फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

Shri Vijayeshwar Charitable Trust honored the employees of UPHC Bajaria Sawai Madhopur

डाॅ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑक्सीजन सिलेण्डर मय रेगुलेटर के उपलक्ष्य में अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल(एडवोकेट), महामंत्री वैद्य नाथूलाल शर्मा व अन्य सदस्यों को कार्यालय की तरफ से सम्मान पत्र देकर अभिनन्दन व आभार व्यक्त किया। डाॅ. तेजराम मीना ने यूपीएचसी बजरिया के समस्त कार्मिकों द्वारा वैश्विक महामारी में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर डाॅ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. कैलाश चन्द सोनी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. कमलेश मीना जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. संदीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, डाॅ. अश्वनी शर्मा, सुधीन्द्र शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विनोद शर्मा शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, आशीष गौतम पीसीपीएनडीटी समन्वयक, हरसहाय जगरिया वरिष्ट लैब टेक्निशियन व अरविन्द गुप्ता वेक्सीनेशन प्रभारी, वेक्सीनेटर, कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर, एएनएम अन्य स्टाफ मोजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !